FUNNY JOKES - 3 / हिंदी चुटकुले - 3
1.
लूज मोशन की तकलीफ से परेशान ट्रैफिक हवलदार से डॉक्टर बोला...
मेडिसिन लेते वक्त ट्रैफिक हवलदार ने डॉक्टर से पूछा, कोई चीज का परहेज?
डॉक्टर बोला : सीटी जोर से मत बजाना बस।
2.
बीवी: सुनो जी, जब हमारी नई-नई शादी हुई थी...
जब मैं खाना बना कर लाती थी तो तुम खुद कम खाते थे, मुझे ज्यादा खिलाते थे।
पति: तो?
बीवी: तो अब ऐसा क्यों नहीं करते हो?
पति: क्योंकि अब तुम अच्छा खाना बनाना सीख गई हो।
बीवी बेहोश।
3.
एक रात बिजली नहीं थी और पप्पू का सिगरेट पीने का मन हुआ।
सब तरफ माचिस ढूंढ़ी, पर कहीं नहीं मिली।
आखिर में मन मारकर, मोमबत्ती बुझाकर सो गया।
4.
अमीर आदमी: मेरे पास गाड़ी है, बंगला है, नौकर है, फार्महाउस है, तेरे पास क्या है?
गरीब आदमी: मेरे पास एक बेटा है। जिसकी गर्ल-फ्रेंड तेरी बेटी है।
ConversionConversion EmoticonEmoticon