FUNNY JOKES - 2 / हिंदी चुटकुले - 2

 FUNNY JOKES - 2 / हिंदी चुटकुले - 2


1.

खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...


पति-सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,


पत्नी-शर्माते हुए, आप भी न...


पति-ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।


2.


टीचर (राजू से): अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?


राजू: अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।

दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत. बाकी तो सब विदेश हैं।



3.


रमेश (सुरेश से): पूरी जिंदगी निकली जा रही है इसी इंतजार में,


कभी कोई टीचर मिलेगा तो एक बात उनसे जरूर पूछूंगा।


सुरेश: क्या?


रमेश: ये साइन थीटा, कॉस थीटा और टैन थीटा का यूज लाइफ में कब और कैसे करना है?

Previous
Next Post »