पढ़ाई और परीक्षा के लिए 10 महत्वपूर्ण मूल मंत्र


पढ़ाई और परीक्षा के लिए 10 महत्वपूर्ण मूल मंत्र


1॰ समय निर्धारित करें
  • हमेशा एक निश्चित समय पर ही पढ़ाई करें ।
  • अपने पढ़ाई के समय को अपने सुविधा अनुसार निश्चित करें , जिस समय आप सबसे अधिक एकाग्र महसूस करें ।
इससे आपका पढ़ाई में अधिक मन लगेगा ।

2॰ प्राथमिकता निश्चित करें 
  • तय्यारी करते समय मुख्य टॉपिक को पहले तय्यार करें ।
  • ज़रूरी पॉइंट पहले तय्यार करें ।
इससे आपका ज़रूरी टॉपिक तय्यारी करते समय कभी नहीं छूटेगा ।

3. ब्रेक ले कर पढ़ाई करें
  • कभी भी लगातार पढ़ाई ना करें
  • हर एक घंटे की  पढ़ाई के बाद 10 से 15 मिनट का ब्रेक लें ।
 इससे आप खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे और पढ़ाई में अधिक मन लगेगा ।

4. पढ़ाई से ध्यान हटाने वाली चीजों को दूर करें 

  • पढ़ाई करते समय ध्यान हटाने वाली चीज़ें जैसे मोबाइल, लैपटाप, टैब्लेट पीसी इत्यादि अपने समीप ना रखें ।
  • गाना, रेडियो सुनते हुए या टेलिविजन देखते हुए पढ़ाई ना करें ।
इससे आपका दिमाग इधर उधर भटकेगा नहीं, और आपका मन पढ़ाई में केंद्रित रहेगा ।

5. टॉपिक को छोटे छोटे भगों में बांटें 
  • अपने पढ़ाई को छोटे छोटे भागों में बाँट कर पढ़ें ।
  • पढ़ाई के टॉपिक को छोटे छोटे भागों में विभाजित करें ।
इससे पढ़ाई आपको बोझ नहीं लगेगा तथा पढ़ाई आसानी से पूरा कर पाएंगे ।

6. टेंशन दूर करें 
  • यदि आपको किसी प्रकार का टेंशन होता है तो परेशान ना हो, 1-2 मिनट के लिए आँखें बंद करें और गहरी सांसें लें ।
इससे आपका टेंशन दूर हो जाएगा ।

7. टॉपिक या विषय बदलें 
  • 1 या 2 घंटे की पढ़ाई के बाद टॉपिक या विषय बदल लें ।
इससे आप बोर नहीं होंगे तथा आपका ध्यान पढ़ाई में लगा रहेगा ।

8. एक समय पर एक काम 
  • एक समय पर एक ही काम करें ।
  • कभी भी खाना खाते हुए, टीवी देखते हुए या गाना सुनते हुए पढ़ाई ना करें ।
इससे आपका ध्यान पढ़ाई करते समय सिर्फ पढ़ाई पर ही केंद्रित रहेगा ।

9. खुद को ईनाम दो 
  • चुने हुए टॉपिक को ख़त्म करने के बाद , इसके खुशी में खुद को ईनाम दो ।
  • ईनाम कुछ भी हो सकता है; जैसे की आपका पसंदीदा चॉक्लेट या खिलौना या फिर कोई छोटी पार्टी ।
इससे आप खुद  पर गर्व महसूस करोगे जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा ।

10. अनुशासन का पालन करें 

  • अनुशासन का पालन करें 
  • समय सारणी के अनुसार ही पढ़ाई करें ।
  • अनुशासन के मामले में ज़्यादा कठोर या ज़्यादा लचीले ना बनें , सामान्य रहें; आप चाहें तो छोटी मोटी मस्ती कर सकते हैं ।
इससे आप खुद को बंधा हुआ महसूस नहीं करेंगे ।


यदि आपके पास कोई सुझाव है तो कृपया कमेंट बॉक्स में लिखें ।



धन्यवाद 
परीक्षा में आप सफलता प्राप्त करेंगे 
यही मेरी आशा है
Previous
Next Post »