अपनी गाड़ी को सुरक्षित रखें इन 10 सरल उपायों से
- अपनी गाड़ी को हमेशा अधिकृत पार्किंग में ही पार्क करें । यह सुनिश्चित करें की आपकी गाड़ी का लॉक बंद हो । रात के समय कभी भी गाड़ी को अंधेरे में पार्क ना करें , गाड़ी को हमेशा उचित रोशनी / प्रकाश वाली जगह पर पार्क करें । यह गाड़ी के चोरी होने की संभावना को कम करता है ।
- कई लोग गाड़ी की चाभी को पार्किंग अटटेंडेंट के पास छोड़ जाते हैं , या फिर कई बार पार्किंग अटटेंडेंट चाभी छोड़ जाने के लिए कहता है । ऐसा ना करें ; कभी भी अपनी गाड़ी की चाभी पार्किंग अटटेंडेंट के पास ना छोड़े , आपकी गैर मौजूदगी में आपकी गाड़ी का दुरुपयोग हो सकता है ।
- पार्किंग में गाड़ी छोड़ के जाने से पहले ये सुनिश्चित कर लें की आपकी गाड़ी के दरवाज़े और सीशे पूरी तरह से बंद हों । यह आपको हानी से बचा सकता है ।
- पार्किंग में ; कभी भी अपने कीमती और मूल्यवान वस्तु जैसे की लैपटाप , ब्रीफकेस इत्यादि को गाड़ी में ना छोड़ें । ये चोरी हो सकते हैं ।
- अगर गाड़ी को लंबे समय के लिए पार्क करना है तो अपनी गाड़ी से सभी मूल्यवान वस्तु जैसे की कार स्टीरियो , डीवीडी प्लेयर , एलईडी टीवी इत्यादि को गाड़ी से निकाल कर किसी सुरक्षित जगह पर रख दें । इस तरह से आप होने वाली बड़ी हानी से बच सकते हैं ।
- अपनी गाड़ी को और अधिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए गाड़ी मे सुरक्षा उपकरण जैसे की इंजन इम्मोबिलाइज़र , सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम तथा अलार्म सिस्टम लगवाएँ ।
- अपनी गाड़ी में स्टीरिंग लॉक , हैंडल लॉक , इग्निसन लॉक ,डिक्की लॉक और अतिरिक्त डोर लॉक लगवाकर अपनी गाड़ी को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करें ।
- अपनी गाड़ी में GPS लगवाएँ , इससे आपके गाड़ी के लोकेशन के बारे में जानकारी मिलती रहेगी ; और आपके गाड़ी को ढूँढने में आसानी होगी ।
- कभी भी और किसी भी कारण से किसी अनजान व्यक्ति को अपनी गाड़ी में लिफ्ट ना दें ; आप गाड़ी लूट के शिकार हो सकते हैं।
- और अंतिम बात अगर आप अपनी और अपने गाड़ी की सुरक्षा चाहते हैं तो कभी भी शराब पीकर गाड़ी ना चलाएं । ध्यान रखें घर पर कोई आपका इंतज़ार कर रहा होगा ; आपकी माँ , आपकी पत्नी या फिर आपका बेटा ।
ConversionConversion EmoticonEmoticon