ऑनलाइन तथा रेलवे काउंटर द्वारा कन्सेस्नल (CONCESSIONAL) रेल टिकट बुक करने के लिए दिवयांगजनों (disabled person ) के लिए रेलवे ई -टिकटिंग कार्ड कैसे बनवाएँ
अपने कागजात तय्यार करें
- AADHAAR CARD और उसके 2 कॉपी
- PAN CARD और उसके 2 कॉपी
- VOTER-ID CARD और उसके 2 कॉपी
- विकलांगता प्रमाण पत्र और उसके 2 कॉपी
- हॉस्पिटल से बना हुआ CONCESSION CERTIFICATE ( रेलवे द्वारा दिये गए फॉर्म में ) और उसके 2 कॉपी
- E-TICKETING CARD के लिए APPLICATION FORM 2 कॉपी ( रेलवे के उचित फ़ारमैट में )
- 2 फोटो
- रेलवे E-TICKETING CARD बनवाने के लिए अपने नजदीकी DRM OFFICE में अपने सभी प्रमाण पत्रों तथा उनके सत्यापित कॉपी के साथ पहुँचें
- जैसे की यदि आप दिल्ली से हैं तो आप नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के समीप DRM OFFICE मेँ जा सकते हैं
- DRM OFFICE के काउंटर पर अपना फोटो तथा सभी प्रमाण पत्रों की सत्यापित कॉपी APPLICATION FORM के साथ जमा करा दें और रसीद ले लें
- इसके बाद आपके APPLICATION और प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी ( इसमें लगभग 4 महीना लग जाता है )
अपने APPLICATION का स्टेटस कैसे जानें
- आप अपने APPLICATION का स्टेटस 4 महीने के बाद DRM OFFICE से पता कर सकते हैं
- आप DRM OFFICE मेँ कॉल कर के भी पता कर सकते हैं
- आप ONLINE भी अपने APPLICATION का स्टेटस चेक कर सकते हैं
- जैसे की यदि आप दिल्ली से हैं तो ऐसे चेक करें
- nr.indianrailways.gov.in पर जाएँ
- about us पर जाएँ
- passenger amenities पर जाएँ
- concession पर जाएँ
- divyangian पर जाएँ
- अपना application number डाल कर यहाँ अपना application स्टेटस चेक करें
- E-TICKETING CARD बनने के बाद आप अपना रेलवे E-TICKETING CARD रेलवे के DRM OFFICE से प्राप्त कर सकते हैं
- असुविधा से बचने के लिए , कन्फ़र्म करने के बाद ही अपना CARD लेने के लिए DRM OFFICE जाएँ
- CONCESSIONAL रेल टिकट ONLINE बुक करें
- ONLINE तथा रेलवे काउंटर दोनों पर वैध
- आसान और सुरक्षित
- रेलवे क्लर्कों की मनमानी अब और नहीं
- रेल टिकट के लिए अब लाइन मेँ खड़े होने की ज़रूरत नहीं
सैंपल रेलवे E-TICKETING CARD


ConversionConversion EmoticonEmoticon